रायपुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डा.सलीमराज ने उरी में कल सेना शिविर पर हुए हमले तथा कश्मीर में लगातार भारत विरोधी गतिविधियों से आहत होकर पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद के सिर कत्ल करने वाले को पांच करोड रूपए के पुरस्कार की घोषणा की है।
डा.राज ने आज यहां यूनीवार्ता से कहा कि इस राशि को वह भारतीय मुसलमानों और सेना के शहीद हुए जवानों के परिवारों से जुटायेंगे और अगर राशि कम हुई तो अपना घर तथा अन्य प्रापर्टी बेंचकर सिर कत्ल करने वाले को प्रदान करेंगे। उन्होने कहा कि देश के सम्मान से बढ़कर घर तथा प्रापर्टी नही है। उन्होने कहा कि अगर उनकी इस घोषणा से भारत के खिलाफ आग उगलने वाले इस आतंकी का खात्मा होता है तो वह अपने को धन्य समझेंगे।
उन्होने मुस्लिम समाज के प्रमुख इमामों,मौलानाओं को कुरान के अमन चैन एवं शान्ति के संदेश के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दे रहे और निर्दोष लोगो का खून बहा रहे आतंकी गतिविधियों में लिप्त तत्वों के खिलाफ आगे आने और उनके खिलाफ मौत का फतवा जारी करने की अपील की है। उन्होने कहा कि जब वन्दे मातरम् के खिलाफ वह फतवा जारी कर सकते है तो हाफिज सईद समेत दूसरे आतंकियों के खिलाफ उन्हे फतवा जारी करने में क्यों गुरेज है।
उन्होने कहा कि इन चन्द लोगो की गतिविधियों की वजह से पूरे मुस्लिम समाज पर सवाल उठते है।ऐसे लोगो को केवल सुरक्षा बल और सरकार सबक नही सिखा सकती है बल्कि इसके लिए मुस्लिम समाज को भी आगे आना होगा।चन्द आतंकी देश में मजबूत भाई चारे को कमजोर करने की कोशिश कर रहे है,उन्हे जवाब देना जरूरी हो गया है।



0 comments:
Post a Comment