उरी , (भाषा) कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट घुसपैठ रोधी अभियान आज दूसरे दिन भी जारी रहा। साथ ही सेना ने नौगाम और उरी सेक्टरों में घुसपैठ करने के असफल कोशिश में मारे गये आतंकवादियों का शव बरामद करने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया है।
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘उरी और नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट अभियान जारी है।’ कश्मीर के दो सेक्टरों में घुसपैठ की दो कोशिशों को सेना ने नाकाम कर दिया था और इस घटना में कल एक जवान शहीद हो गया था।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण रेखा से करीब 300 मीटर की दूरी पर आतंकवादियों के शवों को देखा गया है। वहां पर हताहत हुये किसी आतंकवादी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में एक अभियान शुरू किया गया है।
सू़त्रों ने बताया कि करीब 15 आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा से सीमा पार प्रवेश करने का प्रयास किया था।
हालांकि, सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के शवों को हासिल करना आसान नहीं है क्योंकि ऐसा करने में दुश्मन की गोलीबारी की चपेट में जवानों के आने की आशंका है।
सूत्रों ने बताया कि इन इलाकों में मारे गये आतंकवादियों के शव हासिल करने की बहुत कम संभावना है।

0 comments:
Post a Comment