कौशाम्बी, ( प्रमुख संवाददाता ) भोवापुर गांव कौशांबी में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चाइनीज सामान का बहिष्कार करने के लिए और चाइना के विरोध में चाइना के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस दौरान भोवापुर गांव के लोगों ने शपथ ली कि वह अब से कभी चाइना के द्वारा बनाए गए किसी भी सामान का प्रयोग नहीं करेंगे।
महानगर मंत्री संजय डेढा ने लोगों को चाइनीज सामान ना खरीदने के लिए जागरूक किया तथा इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चाइना के राष्ट्रपति का पुतला फूंका । कार्यकर्ताओं ने आमजन को बताया कि चाइना का बना हुआ कोई भी सामान ना खरीदने से चाइना की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा और वह कमजोर होगा। उन्होंने बताया कि चाइना भारत से मिले रुपये को भारत के खिलाफ ही इस्तेमाल कर रहा है। इस अवसर पर संजीव शर्मा, अतर सिंह, सुभम डेढ़ा आदि मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment