छात्रों ने किया रक्तदान Donation by students

साहिबाबाद,  ( प्रमुख संवाददाता ) रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम गलौर द्वारा आईएमई ग्रुप आॅफ कालेज साहिबाबाद में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया । जिसमें 310 छात्र-छात्राओं, अध्यापकों के अलावा महिलाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान लोगों को रक्तदान के बारे में जागरूक किया गया। शिविर की शुरूआत रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम गलौर के अध्यक्ष डा. धीरज कुमार भार्गव व आईएमई ग्रुप आॅफ कालेज साहिबाबाद के वाइस चेयरमैन प्रो. एचपी गुप्ता ने फीता काटकर की।
रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम गलौर के अध्यक्ष डा.धीरज कुमार भार्गव ने कहा कि रक्तदान करने से हार्टअटैक की आशंका कम हो जाती है। इससे खून पतला होता है जो कि ह्दय के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा रक्तदान करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। ब्लड डोनेट करने के बाद बोनमैरो नए रेड सेल्स बनाता है। इससे शरीर का नए ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तंदुरूस्ती भी मिलती है। डा. भार्गव ने कहा कि रक्तदान सुरक्षित व स्वस्थ परंपरा है। इसमें जितना खून लिया जाता है वह 21 दिन में शरीर फिर से बना लेता है। ब्लड का वाॅल्यूम तो शरीर 24 से 72 घंटे मंे ही पूरा बना लेता है। 

आईएमई ग्रुप आॅफ कालेज साहिबाबाद के वाइस चेयरमैन प्रो. एचपी गुप्ता ने रक्तदान करने वाले छात्रों और अध्यापकों की सराहना करते हुए कहा कि ब्लड रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती।एक व्यक्ति रक्तदान करने से तीन लोगांे की जान बचा सकता है। 
वहीं रोटरी नोएडा ब्लड बैंक के डा.आरके दत्ता ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के स्त्री-पुरुष जिनका वजन 50 किग्रा से अधिक हो वर्ष में तीन-चार बार ब्लड डोनेट कर सकता है। उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेट करने योग्य लोगों में से यदि मात्र तीन प्रतिषत भी खून दे ंतो देश में ब्लड की कमी दूर हो सकती है। ऐसा करने से असमय होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष देश में 4 करोड़ यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है लेकिन सिर्फ 50 हजार यूनिट ब्लड ही मुहैया हो पाता है। 
शिविर में  सुनील गौतम,  नीरज भार्गव,  मनीषा भार्गव व  समीर बगई के अलावा कालेज के छात्र, अध्यापकों के अलावा रोटरी नोएडा ब्लड बैंक के डाक्टर आरके दत्ता की दस सदस्यीय टीम ने सहयोग किया। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment