धोनी की फिल्म देखने के बाद मोहम्‍मद कैफ़ ने जाने क्या कहा - Mohammad kaif speaks about ms dhonis film

 महेन्द्र सिंह धोनी पर बनी फ़िल्म 'धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' क्रिकेट फैंस को बहुत पसंद आ रही है.मगर फ़िल्म में एक सीन को लेकर धोनी के पुराने साथी और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्‍मद  कैफ़ को अपनी सफ़ाई देनी पड़ी है.

फ़िल्म में धोनी जब वनडे क्रिकेट के अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ़ मैदान पर उतरते हैं तो दूसरे छोर पर कैफ़ बल्लेबाज़ी कर रहे होते हैं. धोनी पहली ही गेंद पर रन लेने की कोशिश करते हैं मगर बिना खाता खोले ही रनआउट हो जाते हैं. इस पर टीवी पर मैच देख रहे उनके एक दोस्त कहते हैं "कैफ़ का ग़लती था" मो. कैफ़ ने ट्वीट पर सफ़ाई देते हुए कहा कि " नहीं भाई, मेरी कोई ग़लती नहीं थी."

कैफ़ ने धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा है कि " मैंने पहली बार एमएस धोनी को देवधर ट्रॉफ़ी में देखा था. मैं सेंट्रल ज़ोन का कप्तान था, और धोनी ने ईस्ट ज़ोन के लिए खेलते हुए ताबड़तोड़ 84 रन मारे और हम मैच हार गए." धोनी की फ़िल्म की तारीफ़ करते हुए कैफ़ ने कहा कि ये एक शानदार फ़िल्म है और बताती है कि युवाओं को हमेशा अपने सपने पूरे करनी की हर कोशिश करनी चाहिए.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment