आरएसएस ने साईं बाबा को भगवान माना - Religious News, Hindi

हैदराबाद. शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के साईं बाबा पर दिए गए विवादित बयान के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पहली बार साई बाबा को भगवान माना है. संघ के अनुसार, 'हिंदू दर्शन मानता है कि हर मनुष्य में ईश्वर निवास करते हैं. इस प्रकार साई बाबा में भी भगवान हैं.

आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए मंगलवार को यह टिप्पणी की. संघ की यह धारणा इसलिए अहम है क्योंकि द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने किसी भी रूप में साई बाबा की पूजा का विरोध किया है.उन्होंने कहा कि सभी इंसानों में भगवान होते हैं और साईं बाबा में भी हैं, इसमें विवाद की कोई जगह नहीं है.

भैयाजी जोशी से साई बाबा के बारे में सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने उपरोक्त टिप्पणी की. उनका कहना था, 'हर प्राणी में ईश्वर अंश है. इसलिए साई बाबा में भी भगवान है. यही हिंदू दर्शन है.' उनके अनुसार, 'अब यह साई बाबा के भक्तों के ऊपर निर्भर करता है कि वे उनकी पूजा भगवान के रूप में करें और उनका मंदिर बनाएं. इस पर किसी भी किस्म का विवाद नहीं होना चाहिए.'

भैयाजी जोशी ने कहा कि आरएसएस कभी भी इस मुद्दे में नहीं पड़ता चाहता और हम कभी नहीं चाहते हैं कि इसपर कोई डिबेट हो. यह इसी तरह है जिसे कि हम सभी इंसानों में भगवान देखते हैं और यह साईं बाबा में भी है. उन्होंने कहा कि हर प्राणी में ईश्वर आसीन है और हम इस बात को कहते हैं.

उन्होंने कहा कि इसलिए सभी प्राणियों में ईश्वर है और साई बाबा भी ईश्वर हैं. इसीलिए साईं को मानने वाले उनकी पूजा करते हैं और भगवान के रूप में उनका एक मंदिर बनाया गया है. भैयाजी ने कहा कि हमें लगता है कि इस मुद्दे पर कोई भी बहस नहीं होनी चाहिए.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment