गाजियाबाद, ( संवाददाता ) मोहन नगर के मोहन मी¨कस के सामने जीटी रोड पर हुए गड्ढों ने बृहस्पतिवार को वाहनों की रफ्तार को धीमा कर दिया। रफ्तार कम और वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम लग गया। सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तक राहगीर जाम से परेशान हुए।
मोहन मी¨कस के सामने जीटी रोड के नीचे गई पेयजल पाइप लाइन में रिसाव की वजह से सड़क टूट गई है। सड़क में बड़े - बड़े गड्ढे हो गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे से बजे टूटी सड़क व वाहनों के दबाव के कारण वहां पर जाम लगने लगा। करीब नौ बजे तक जाम ¨हडन पुल तक पहुंच गया। वाहन रेंगते हुए निकलने लगे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात समान्य हुआ। यातायात पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि टूटी सड़क की जानकारी नगर निगम व लोक निर्माण विभाग को दे दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
यू-टर्न पर भीड़ : पंजाब नेशनल बैंक के सामने जीटी रोड पर दो यू - टर्न बनाया गया है। गाजियाबाद की तरफ यू - टर्न के पास सड़क संकरी है। पुलिस ने आधी सड़क पर बैरिके¨टग कर रखी है। इससे वाहनों की गति धीमी पड़ जाती है और जाम लगना शुरू हो जाता है। वहीं, जलकल के अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि वाहनों के दबाव के कारण पानी की पाइप लाइन फट जाती है। पाइप लाइन को ठीक कराने के लिए जीटी रोड पर खुदाई करनी पड़ेगी। अवकाश के दिन ठीक कराया जाएगा।



0 comments:
Post a Comment