गड़गड़ाहट के साथ नदी में समाया पूरा मंदिर, अब स्कूल की बारी Burr with the temple fell into the river, is now the turn of school



गोपालगंज, ( संवाददाता  ) बिहार के गोपालगंज स्थित कुचायकोट के एक गांव में आज सुबह गंडक के कटाव में एक शिव मंदिर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड स्थित विश्वंभर गांव का इकलौता व प्राचीन शिव मंदिर आज गंडक के कटाव की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में चार महीनों से कटाव जारी है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया है। ग्रामीण बताते हैं कि कटाव इसी तरह जारी रहा तो आज शाम तक शायद गांव का मध्य विद्यायल भी नहीं रहे।
विदित हो कि करीब चार महीने से जारी कटाव में हजारों घर नदी में विलीन हो चुके हैं। प्रशासन नदी की धारा मोड़ने की बात कहता है। समस्या के निदान के लिए एक्सपर्ट टीम ने निरीक्षण भी किया है। लेकिन, धरातल पर कोई कारगम कदम का अभी तक इंतजार है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment