फाइल फोटो
गोपालगंज, फुलवरिया ( संवाददाता ) गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय से जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को मद्य निषेध के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लंबी आयु जीना है, शराब नहीं पीना है., जैसे नारे भी गूंजते रहे। इससे पूर्व प्रखंड कार्यालय परिसर से बीडीओ मनोज कुमार पंडित तथा बीइओ कुमारी मणि ने रैली को झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रैली रेफरल अस्पताल होते हुए विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। इस मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी देवानंद ¨सह, जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक अंशु कुमार पाण्डेय, राजीव रंजन, मिथलेश कुमार, सीमा कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित काफी संख्या में जीविका कर्मी मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment