गोपालगंज, ( संवाददाता) पंचदेवरी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे पंडित महंथ किशोर पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला धनबाद तथा देवरिया की टीम के बीच हुआ। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धनबाद की टीम 164 रन बनाए। जवाब में उतरी देवरिया की टीम 150 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस जीत के साथ धनबाद की टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना लिया। इस खेल के मैन आफ द मैच का पुरस्कार धनबाद के खिलाड़ी सकिबल हसन को दिया गया। इस मौके पर सुधांशु पाण्डेय, ¨पटू त्रिपाठी, अशोक मदेशिया, दुर्गेश तिवारी, विक्की पटेल, बाबू हुसैन, मंटू जायसवाल, प्रीतम पटेल, हरिशंकर तिवारी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।
Home / Bihar /
Breaking News /
Cricket
/ देवरिया को हरा फाइनल में पहुंची धनबाद की टीम The team reached the final beat Deoria Dhanbad
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment