यूपी, उत्तराखंड में ऐतिहासिक जीत के बाद आज दिल्ली में पीएम मोदी का मेगा शो - Mega show of Modi



नई दिल्ली. यूपी और उत्तराखंड में ऐतिहासिक जीत के बाद आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो के रूप में मेगा शो होगा। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखने वाले हैं। पीएम मोदी शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। उससे पहले उनका रोड शो होगा। रोड शो के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता उनका किसी महानायक की तरह स्वागत की तैयारी में हैं।

पीएम का रोड शो शाम 5 बजे ले मेरिडियन होटल से शुरू होगा। वहां से वह समर्थकों के साथ बीजेपी मुख्यालय तक पैदल जाएंगे। चाहते तो पीएम सीधे बीजेपी मुख्यालय पहुंच सकते थे, लेकिन वह उससे 300 मीटर पहले ही ले मेरिडियन होटल के पास उतरेंगे और वहां से पैदल बीजेपी दफ्तर जाएंगे। बीजेपी के इस कार्यक्रम के पीछे सिर्फ एक ही वजह है और वह है पीएम के स्वागत समारोह को उतना ही भव्य बनाना जितना भव्य यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत है। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर कार्यकर्ताओं का हुजूम पीएम मोदी पर फूलों की बारिश करेगा। रोड शो के बाद पीएम बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment