- थानाध्यक्ष को 500 से अधिक कॉलेज छात्राओं द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा गया
- कॉलेज आने-जाने वाले रास्तों पर छात्राओं की सुरक्षा के लिए कड़े इन्तेजाम करने के मांग की
नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) दिल्ली विश्वविद्यालय के अम्बेडकर कॉलेज के आस-पास छात्राओं के साथ बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर संघर्षशील महिला केंद्र (सी.एस.डब्ल्यू) के सदस्यों ने गोकुलपूरी थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा| ज्ञापन सौंपने पहुचे कार्यकर्ताओं और कॉलेज के आम छात्र-छात्राओं ने छात्राओं के लिए असुरक्षित माहौल पर अपनी चिंताएं थानाध्यक्ष के समक्ष रखीं व तुरंत सख्त सुरक्षा के इन्तेजाम करने की मांग की| थानाध्यक्ष को 500 से अधिक कॉलेज छात्राओं द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ ज्ञापन सौंपा गया|
ज्ञात हो कि अम्बेडकर कॉलेज के आसपास कॉलेज जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएँ लम्बे समय से होती रहीं हैं जिसके कारण कॉलेज की छात्राएं कॉलेज आने-जाने में असुरक्षित महसूस करती हैं| छात्राओं पर कमेंटबाजी करना, कंकड़ मारना, सीटी बजाना यहाँ तक कि घेरना व रास्ता रोकने जैसी घटनाएँ भी संज्ञान में आयीं हैं| इस सम्बन्ध में कई बार छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन और पुलिस थाने में शिकायतें दी थी| परन्तु प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाये जाने से चिंतित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज की 500 से अधिक छात्राओं के हस्ताक्षर लेकर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा| छात्राओं की मांग थी कि पुलिस आसपास के इलाकों में असामजिक तत्वों को चिन्हित कर उनपर कार्यवाई करें और कॉलेज आने-जाने के रास्तों पर कांस्टेबल अथवा पुलिस की गाड़ी खड़ी करें|
ज्ञापन देने के दौरान थानाध्यक्ष के समक्ष यह बात रखी गयी कि अगर गोकुलपुरी पुलिस द्वारा जिम्मेदारीपूर्वक छात्राओं की सुरक्षा के लिए त्वरित कदम नहीं उठाये गए तो कॉलेज के छात्र-छात्राएं उच्च अधिकारीयों के समक्ष अपनी समस्याएं लेकर जायेंगे|



0 comments:
Post a Comment