स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन करते भाजपा महानगर अजय शर्मा अध्यक्ष व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) शनिवार को जनकपुरी मंडल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी समाज सेवा, मानव सेवा पखवाड़े के रूप में किया गया। शिविर का आयोजन ट्रांस हिंडन डायग्नोसिस सेंटर, अर्चना क्लीनिक, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक के सहयोग से किया गया। शिविर में 550 के करीव मरीजों की जांच की गयी।
शिविर का उद्घाटन भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा एवं डिप्टी मेयर नगर निगम सरदार सिंह भाटी ने मिल कर किया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमित राणा, कालीचरण पहलवान, युवा मोर्चा महानगर संयोजक कला संगम रवि भाटी , विनय चैधरी, मंडल महामंत्री राकेश, मनमोहन बिष्ट, साहिल ठाकुर, साहिल कपूर, सोमनाथ चैहान, शिवम् चैधरी, मुन्ना सिंह, नन्दलाल शर्मा, सोमनाथ चैहान, हरीश कसाना व टीम उपस्थित रही थे। इसके अलावा कैंप में सुमन सती, अंजू, रुचि शर्मा, आरती चक्रवर्ती, कृष्णा लखेड़ा, अन्नू चैधरी, ज्योति चैहान आदि उपस्थित थे। शिविर में फोर्टिस हास्पिटल हृदय रोग विशेषज्ञ , सीनियर डाक्टर उषा सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ, शार्प आई सेंटर से नेत्र रोग विशेषज्ञ व जनरल फिजिशियन कुंवर सिंह द्वारा नेत्रों की निशुल्क जांच की गई साथ में ईसीजी, ब्लड शुगर आदि की निशुल्क जांच की गयी।



0 comments:
Post a Comment