विधुत विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न Draft review meeting concludes



गाजियाबाद, ( संवाददाता )   जिलाधिकारी रितु महेश्वरी ने विधुत विभाग की बेैठक में अपने उद्बोद्यन में कहा है कि मा0 मुख्स ंमंत्री जी की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणो को 16 घंटे विधुत आपूर्ति की जाये इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बरदास्त नही की जायेगा। उन्होने विधुत विभग के मुख्य अधिशासी अभियन्ता अवर अभियन्ता को सख्त निर्देश दिये कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 31 दिसम्बर 2017 तक सभी संयोजनों को नियमित कर लिया जाये जिससे सरकार की राजस्व में वृद्वि की जा सकेगी। उन्होने मुख्य अधिशासी अभियन्ता विधुत को अपनी कार्य योजना बनाकर 3 अक्टूबर 2017 तक अपने समक्ष प्रस्तु करने के निर्देश दिये जिसमे ग्रामीण एवं शहरी जर्जर विधुत तार व पोलो को बदलना है जिससे उपभोक्ताओ को निर्वाद विधुत आपूर्ति हो सके। साथ ही खराब विधुत मीटरों को युद्व स्तर पर बदलने का कार्य सुनिश्चित किया जाये। उन्होने बिजली चोरी रोकने के लिये चल रहे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिन उपभोक्ताओ द्वारा कटिया डालकर और मीटर से छेडछाड कर विधुत चोरी की जा रही है उसके लिये पुलिस बल का सहयोग लेकर प्रशासन स्तर से कार्यवाही की जाये। उन्होने विधुत  विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी कार्य योजना में सभी योजनाये सम्मिलित कर उनका अनुपालन करे और करायें। साथ ही बिजली बिल और ऊर्जा मित्र का सन्देश उपभोक्ताओ के  मोबाइल फोन पर एस0एम0एस0 द्वारा भेजना सुनिश्चित करे। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश रजंन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर प्रीति जायसवाल व विधुत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment