मोहन नगर चैराहे पर ट्रैफिक सूचारू करने का आदेश, वाहन खड़ा करने पर कटेगा चालान
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु महेश्वरी की अध्यक्षता में गाजियाबाद के नगरीय क्षेत्र में सडकों में ट्रैफिक के सूचारू रूप से संचालन, साफ सफाई अतिक्रमण मुक्त सडको के सम्बन्ध में बैठक कलेक्टेªट सभागार में आहूत हुई। उन्होने यू0पी0 गेट से मोहन नगर तिराहे तक की सडक, अप्फसरा वाॅर्डर से लाल कूआ जी0टी0 रोड, मेरठ तिराहे से राजनगर एक्सटैन्सन, हापुड मोड से डासना फाटक, राष्ट्रीय राज मार्ग 24 से जी0टी0 रोड, करहैडा पुल से राज नगर एक्सटैन्शन, लोनी वार्डर से करहैडा पुल तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। प्रायः मैट्रो से प्रत्येक दो से तीन मिनट पर अधिक संख्या में यात्री स्टेशन से उतरते है उनको सुनियोजित तरीके से ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करे कि जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
सडको पर बिल्डरों द्वारा अपने अवैध रूप से लगाये गये केैनओपिज हौल्डिगं आदि को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करे। जाम के स्थानों को चिन्हित करते हुये वहाॅ प्राप्त टैªफिक पुलिस बल, विशेषकर वर्ड स्कायर माल के सामने तैनात करे। वहाॅ पर खडे होने वाले टैम्पू, बसों व वाहान आदि का चालान करना सुनिश्चित करने से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। राज्य मार्ग 24 की सडको के दोनों और अतिक्रमण के सम्बन्ध में नगर निगम प्रशासन व प्राधिकरण तथा पुलिस से सम्बन्धित अधिकारी सयुक्त रूप से अभियान चलाकर उक्त रोड से अनाधिकृत अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करे। सडक में खाली पडी स्पेसों को हरित पट्टी के रूप मे विकसित करने के निर्देश नगर निगम को दिये। जिससे वह स्थल अतिक्रमण से मुक्त हो सके।
इस अवसर पर श्री एच0एन0 ंिसहं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, चन्द्र प्रकाश सिंह नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी प्रशासान ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर प्रीति जायसवाल, बी0पी0 सिंह डी0एफ0ओ0 एस0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर जिलाधिकारी सदर पे्रम रजंन, अपर उप जिलाधिकारी इन्दु प्रकाश, डिप्टी कलेक्टेर संजय बसंल, सयुक्त नगर आयुक्त नगर निगम अरूण कुमार गुप्त, आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment