डीएवी स्कूल में तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) डीएवी पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर साहिबाबाद में चल रही डीएवी जनरल स्विमिंग चैम्पियनशिप बालक एवं बालिका वर्ग में आज रोचक मुकाबले देखने को मिले । डीएवी साहिबाबाद के प्रतिभागियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का ओवर आल खिताब अपने नाम कर लिया। बालक वर्ग में एजी डीएवी माडल टाउन दिल्ली के स्वास्तिक भट्टाचार्य ने वेस्ट स्वीमर का खिताब अपने नाम किया जवकि डीएवी सेक्टर 14 फरीदाबाद की अंशुल सांगवान ने बालिका वर्ग में वेस्ट स्वीमर का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके चोपड़ा ने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
डीएवी पब्लिक स्कूल राजेन्द्र नगर साहिबाबाद में चल रही जोनल स्वीमिंग चैम्पियनशिप में दूसरे दिन सौ मीटर बटरफ्लाई बालक वर्ग में साहिबाबाद का रिसियंत प्रथम, हंसराज माडल स्कूल दिल्ली का हर्ष दूसरे स्थान पर रहा। इसी बालिका वर्ग में साहिबाबाद की अनामिका प्रथम, हंसराज माडल स्कूल दिल्ली की न्यासा द्वितीय तथा सेक्टर 14 फरीदाबाद की निकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर इंडिविजुअल मिडले के बालक वर्ग में मेजबान साहिबाबाद का रिसियंत प्रथम, सेक्टर 14 फरीदाबाद का अंकित पांडे द्वितीय तथा हंसराज माडल स्कूल दिल्ली का सारांश विष्ट तीसरे स्थान पर रहा। इसी बालिका वर्ग में सेक्टर 14 फरीदाबाद के अंशुल सागवान प्रथम, पुष्पांजलि विहार दिल्ली की सुरभि शर्मा द्वितीय, साहिबाबाद की अमरिता को तीसरा स्थान मिला।


0 comments:
Post a Comment