12 सालो से फरार 5 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार Arrested for Rs 5000 Badamash for 12 years



कब्जे से एक तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस बरामद  

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना ट्रोनिकासिटी पुलिस ने कल देर रात 10 बजे ताज हाईट के पास पुस्ता  से  5 हजार रुपये का ईनामी बदमाश पप्पू उर्फ साबिर पुत्र जुबेर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा  कारतूस बरामद किया है । 
गिरफ्तार अभियुक्त पप्पू उर्फ शाबीर पुत्र जुबेर निवासी बघई थाना शाहपुर जनपद बक्सर बिहार, हाल पता- राजीव कॉलोनी जग्गी का मकान पानीपत थाना कोतवाली सदर पानीपत हरियाणा में रह रहा है । पिछले 12 वर्षो से लोनी और ट्रोनिका सिटी थाना में धारा 307/452 तथा 25 आम्र्स एक्ट के तहत बांछित चल रहा था ।  

56 पव्वे अंग्रेजी शराब सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार -  थाना खोडा पुलिस ने कल शाम  कालू सीमेंट एजेन्सी के सामने से अभियुक्त  अनुराग उर्फ डब्बू पुत्र ओमप्रकाश निवासी प्रताप बिहार थाना खोडा जनपद गाजियाबाद  तथा मिन्टू पुत्र सुदामा निवासी खिचडी पुर म0नं0-255 थाना कल्याणपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया गया है । जिसके कब्जे से 56 पव्वे अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का अवैध रुप से बरामद हुई है । 

32 पव्वे अंग्रेजी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार -  थाना खोडा पुलिस कल देर रात राणा चैक से पिन्टू पुत्र रामलाल निवासी नवयुग स्कूल के पास थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को 32 पव्वे अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का सहित गिरफ्तार किया गया है ।

तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार -  थाना लोनी बोर्डर पुलिस ने कल शाम रात्री मे बेहटा हाजीपुर ग्राम से अभियुक्त शिव कुमार उर्फ बिट्टी पुत्र रामचन्द्र निवासी पालचैक बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बोर्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है ।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment