लापता युवक को ढूंढने में पुलिस नाकाम, लोगों ने किया सड़क जाम Police fail to find missing youth, people did the road jam



गाजियाबाद,  गाजियाबद के टोनिका सिटी सहारपुर रोड पर उस समय वाहनों की रफ्तार थम गई जब सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा पुलिस के सुस्त रवैये को लेकर था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को समझाया और जल्द से जल्द लापता युवक को खोजने का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के दौलत नगर निवासी नरेश पुत्र रूपचंद 21 तारीख से लापता है। इस संबंध में कई बार पुलिस से जल्द से जल्द कोई कार्रवाई करने की मांग की गई है लेकिन पुलिस का सुस्त रवैये के चलते अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने शनिवार सुबह टोनिका सिटी सहारनपुर रोड जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर टोनिका सिटी के इस्पेक्टर रोजन त्यागी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जल्द ही लापता युवक को ढूंढने का आश्वासन दिया। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment