लखरांव शिव मंदिर का पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र Lakharao Shiva temple worship center of pandal attraction



गोपालगंज, लखरांव शिव मंदिर परिसर में बना पूजा पंडाल जिले के पश्चिमांचल के लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब तीन दशक बाद शिव मंदिर परिसर में भव्य पूजा पंडाल बनाकर उसमें दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने को लेकर लोगो में भारी उत्साह व्याप्त है। पंडाल को अंतिम रूप देने में कटेया व भोरे के कलाकार जुटे हुए हैं। वहीं पंडाल को रंग -बिरंगी लाईट से सजाने की व्यवस्था भी की गई है।

दुर्गा पूजा के अवसर पर 27 व 29 सितम्बर को दो दिन बाहर के कलाकारों द्वारा देवी जागरण व अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी होगा। मालूम हो कि प्राचीन कल्याणपुर स्टेट व बाद के हथुआ राज परिवार व भोरे प्रखंड के हुस्सेपुर में स्थित लखरांव में शिव मंदिर की स्थापना कराइ गई थीं । पहले यहां पर भव्य दुर्गा पूजा व दशहरा मेले का आयोजन होता था। तात्कालीन मुखिया स्व. रामाशंकार तिवारी तथा पूर्व सांसद राजमंगल मिश्र के नेतृत्व में विशाल कुश्ती का आयोजन भी कराया जाता था। जिसमे देशभर से आए पहलवान हिस्सा लेते थे। लेकिन बाद में यहां पर पूजा पंडाल स्थापित होना व मेला लगना बंद हो गया। इस बार स्थानीय लोगो ने हथुआ राज परिवार के पास फिर से पूजा पंडाल बनाकर व उसमे मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कराकर दुर्गापूजा व दशहरा मेला आयोजित कराने का प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद हथुआ राज परिवार ने शिव मंदिर प्रभारी ज्वाला ठाकुर के नेतृत्व में पूजा समिति का गठन कर स्थानीय लोगों के सहयोग से दुर्गापूजा समारोह आयोजित कराने का निर्णय लिया । 

वर्जन पूजा पंडाल को रंग-बिरंगी लाईट व फूलों से सजाया जाएगा। पूजा को लेकर आसपास के गांवो के लोगो व दुकानदारों में भारी उत्साह है। लोगो के मनोरंजन के लिए 27 व 29 सितम्बर की रात में देवी जागरण व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। ज्वाला ठाकुर ,अध्यक्ष,पूजा समिति।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment