साहिबाबाद, ( संवाददाता ) आवास विकास परिषद ने वसुंधरा सेक्टर-4सी में अवैध झुग्गियों को गिरा दिया। यहां पर लोगों ने परिषद की एक एकड़ जमीन पर कब्जा कर रखा था। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया, तो पुलिस ने सभी को शांत कर दिया। वहीं सेक्टर-2 में नक्शे के विपरीत अवैध निर्माण को सील कर दिया। कब्जामुक्त कराई गई भूमि का बाजार मूल्य 40 करोड़ रुपये है।
वसुंधर सेक्टर-4सी में आवास एवं विकास परिषद की जमीन पर लोगों ने अवैध झुग्गियां बना ली थी। परिषद ने पिछले साल भी जेसीबी से अवैध झुग्गियों को ध्वस्त किया था। यहां पर लोगों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया। इसके लिए लोगों को जमीन खाली करने के लिए नोटिस भी दिया। इसके बावजूद लोगों ने झुग्गियों को नहीं हटया। परिषद की टीम ने आज सुबह 11 बजे से वसुंधरा सेक्टर-4सी में जेसीबी से अवैध झुग्गियों को हटाने का काम शुरू किया। यहां पर करीब एक एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया। वहीं वसुंधरा सेक्टर-2 में प्लाट नंबर 75 में फ्लैट का निर्माण नक्शे के विपरीत किया जा रहा था।
मौके पर टीम ने निर्माण को सील करा दिया। इसके अलावा वसुंधरा सेक्टर-2सी में प्लाट नंबर 509 में अवैध रुपये से निजी कंपनी के दो मोबाइल टॉवर लगे थे। परिषद अधिकारियों ने टॉवर को भी सील कर दिया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-4सी में एक एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस मौके पर सहायक अभियंता सुनील वर्मा, एमडी कौशिक, अवर अभियंता मनोज राव, राजीव कुमार वर्मा, नीरज और पुलिस बल मौजूद रहा।
शक्ति खंड में जीडीए ने अवैध झुग्गियों को गिरा दिया। यहां पर लोगों ने करीब 1600 वर्ग मीटर जमीन अवैध झुग्गियां बना ली थी। जीडीए ने जेसीबी मशीन से सभी अवैध निर्माण को गिरा दिया। मौके पर कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। लेकिन पुलिस बल को देखकर लोग पीछे हट गए। इस संबंध में जीडीए ओएसडी दयानंद प्रसाद ने बताया कि शक्ति खंड में लोगों ने जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया था।



0 comments:
Post a Comment