नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) गुजरात के कुल 182 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 93 क्षेत्रों में द्वितीय चरण का मतदान होगा। यह मतदान 14 दिसंबर 2017 को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी की सूचना के अनुसार कोई भी मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय दल चुनाव में भाग नहीं ले रहा है।
क्षेत्र और मतदाता के आधार पर सबसे छोटा तथा सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र:
क्षेत्रवार सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र दरियापुर (6 वर्ग किलोमीटर) और सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र राधनपुर (2,544 वर्ग किलोमीटर) है। मतदाता संख्या के आधार पर सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र लिमखेड़ा है, जहां 1,87,245 मतदाता हैं। इसी तरह सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र घाटलोदिया है, जहां कुल 3,52,316 मतदाता हैं। इसके अलावा 93 निर्वाचन क्षेत्रों में आकार के हिसाब से मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है:-
जिन मतदाताओं को चुनाव फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) प्राप्त हो गये हैं, उनका पूरा विवरण लिंग के आधार पर पुरुष एवं महिला वर्ग में दिया गया है। इसके अलावा 455 मतदाताओं को ‘अन्य’ वर्ग में रखा गया है। प्रवासी मतदाताओं की संख्या 29 और सैन्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं की संख्या 14,423 है।
आयु और लिंग के आधार पर मतदाता विवरण:
आयु पुरूष स्त्री अन्य योग
18-25 वर्ष 21,20,421 16,16,880 149 37,37,450
26-40 41,99,901 38,91,655 181 80,91,737
41-60 37,80,873 36,34,757 97 74,15,727
>60 14,46,240 16,05,685 28 30,51,953
कुल मतदाता 1,15,47,435 1,07,48,977 455 2,22,96,867
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के द्वितीय चरण में कुल 28,114 ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा और मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 25,558 है।
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों (पुरुष एवं स्त्री) की कुल संख्या नीचे दी जा रही है:
पुरूष स्त्री योग
782 69 851
न्यूनतम और अधिकतम उम्मीदवार संख्या के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या और नाम नीचे दिये जा रहे हैं:
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या एवं नाम उम्मीदवार
अधिकतम उम्मीदवार 25-मेहसाणा 34
न्यूनतम उम्मीदवार 130-झालोद (अजजा) 2




0 comments:
Post a Comment