साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने करहैड़ा निवासी सतेन्द्र उर्फ कालू की हत्या का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर मृतक का एक मोबाईल फोन बरामद किया है। यह हत्या भूमि के विवाद में की गयी थी।
थाना साहिबाबाद क्षेत्रान्तर्गत करहैड़ा गांव एवं सिटी फारेस्ट के पास हुई सतेन्द्र उर्फ कालू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्या में चार लोगों को गिरफ्तार कर मृतक का एक मोबाईल फोन व सिम बरामद किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि 24 दिसम्बर 2017 को सतेन्द्र सिंह उर्फ कालू की हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम सतेन्द्र पुत्र रामपाल निवासी 39 करहैडा गांव थाना साहिबाबाद, मोनिका पत्नि हरिओम शर्मा निवासी 1/9382 रोहताशनगर शाहदरा दिल्ली, सलमान पुत्र मौहम्मद सलीम निवासी ए-237 श्रीरामनगर थाना मानसरोवर पार्क शाहदरा दिल्ली, आस मौहम्मद पुत्र दीन मौहम्मद निवासी ग्राम बेहटा हाजीपुर थाना लोनी गाजियाबाद हैं। इनसे घटना में प्रयुक्त एक मोर्बाइल फोन व सिम कार्ड बरामद किया है।



0 comments:
Post a Comment