साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) आईएमई संस्थान साहिबाबाद में संस्कृत भारती मेरठ प्रान्त द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भाषबोधनवर्ग का शुभारंभ हुआ। संस्कृत भारती के प्रांतीय अध्यक्ष व समारोह के मुख्य अतिथि वाचस्पति मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस वर्ग में 130 से अधिक प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त जैसे बीटेक, एमटेक, पीएचडी, सीए आदि युवक व युवतिया सात दिन तक पूर्ण समय रहकर संस्कृत भाषा के लिखने और बोलने की शिक्षा लेंगे।
मुख्य अतिथि वाचस्पति मिश्र ने सभी शिक्षार्थियों एवं आगंतुक परिजनों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज के युवावर्ग में संस्कृत सीखने की विशेष रुचि है। संस्कृत आदिकाल के विश्व की उत्कृष्ट भाषा श्रेणी में है, परन्तु किन्ही कारणों से इसको उचित स्थान प्राप्त नहीं हो सका। लेकिन अब समय बदल गया है,इसका लाभ उठाना चाहिये। संस्कृत के उचित शिक्षा से हम सभी वेदो-पुराण में दिए गए ज्ञान हो समझ कर हम स्वयं व् समाज दोनों का भला कर सकते है। और आज का युवावर्ग इस बात को समझ गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमई कालेज के वाइस चेयरमैन हरि प्रसाद गुप्ता ने की। कार्यक्रम का समापन 29 दिसंबर को सायंकाल होगा। उद्घाटन की इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका श्री कविता गायक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक श्री विजय गोयल मुख्य रूप से उपस्थित थे। वर्ग संचालन व् व्यवस्था में नरेंद्र प्रान्त संगठन मंत्री संस्कृत भारती एवं आचार्य विवेक महानगर विस्तारक का विशेष योगदान रहा।



0 comments:
Post a Comment