राज्य में मंत्री बोलने से डरते है: एकनाथ खड़से - minister of maharashtra fear to speak freely eknath khadse





मुम्बई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए भाजपा के असंतुष्ट नेता एकनाथ खड़से ने आज कहा कि राज्य में मंत्री बोलने से ‘‘डरते हैं.’’  खड़से ने 2016 में एक जमीन सौदे में भ्रष्टाचार और हितों के टकराव के आरोप को लेकर राज्य के राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. वह अपने राजनीतिक पुनर्वास के लिए संघर्षरत हैं और कई बार फडणवीस पर निशाना साधते रहे हैं.

इसके साथ ही खड़से ने कई अच्छी योजनाएं शुरू करने के लिए भाजपा और महाराष्ट्र सरकार की प्रशंसा भी की.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा, ‘‘मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता निर्देश के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर देखते हैं और इस भय से बोलने से डरते हैं कि कहीं वे ऐसी स्थिति में नहीं फंस जाएं जिसके लिए वे पहले से तैयार न हों.’’
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment