साहिबाबाद, ( संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने कल शाम लोहिया पार्क के पास से अभियुक्तगण शहजाद पुत्र जमील निवासी डी-54, शारिक पुत्र फारूक निवासी डी-42 शहीद नगर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल स्प्लेंडर न0 डीएल 5 एसएल 6879 सम्बंधित एफआईआर न0 15178/17 थाना भजनपुरा दिल्ली व 2 चाकू बरामद हुए है।
एक किलो ग्राम गांजा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना साहिबाबाद पुलिस ने कल शाम भारत पेट्रोल पंप के पास से अभियुक्त कासिम पुत्र बच्चन खां निवासी गली न0 2 गरिमा गार्डन थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
सट्टे की खाई-बाड़ी करते एक अभ्युक्त गिरफ्तार - थाना साहिबाबाद पुलिस ने कल देर रात डा0 जगदीश की दुकान के पास से अभियुक्त जगदीश चंद पुत्र कालीचरण निवासी पसौंडा पट्टी थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 950 रुपये नकद, पर्चा सट्टा, पेन, गत्ता आदि बरामद हुआ है।



0 comments:
Post a Comment