गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्टेªट सभागार में आज सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न ओद्यौगिक संगठनों से प्राप्त समस्याये, सुझाव एवं उनके निस्तारण पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में इण्डस्ट्रीयल एरिया मैन्यूफैक्चरींग एसोसिएशन रजि0 गाजियाबाद व इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसो0/कविनगर इण्ड0 एरिया मैन्यू0 एसो0 एस0एस0जी0टी0 रोड इण्ड0 एसो0/साहिबाबाद इण्ड0 एइसो0/स्वदेषी पाॅलीटैक्स कविनगर गा0बाद में समस्त औद्योगिक क्षेत्रों में व्याप्त अतिक्रमण विषयक प्रकरणों पर समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही काफी धीमी गति से हो रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम, यू0पी0 एस0आई0 डी0सी0 एवं पुलिस विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि वह अपनी कार्य योजना तैयार कर अतिक्रमण अभियान को व्यापक रूप दें।
साथ ही उन्होने 17 मार्च से शुरू होने वाले बुलन्दशहर रोड पर अतिक्रमण अभियान में सम्बन्धित विभागों को सामूहिक कार्य योजना बनाकर अतिक्रमण अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये। बैठक में उद्यौग बन्धुओ द्वारा उठायी गयी ओद्यौगिक क्षेत्रों में सडक, नाले नालियों की मरम्मत, साफ सफाई, इत्यादि की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने मुख्य अभियन्ता नगर निगम को निर्देशित करते हुये कहा कि ओद्यौगिक क्षेत्रों में साफ सफाई के लिए अलग से सुपरवाइजर और कर्मचारी लगाये जाये।
बैठक में मौजूद सभी उद्योग बन्धुओ से जिलाधिकारी ने अपील करते हुये कहा कि वह ओद्यौगिक क्षेत्रो में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करे ताकि पर्यावरण पर ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव न पडे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर हिमांषु गौतम, उपायुक्त उद्योग वी0के0 कौशल, सहायक निदेशक कारखाना गोपल दत्त पाण्डेय सहित नगर निगम, यू0पी0एस0आई0डी0सी0 एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment