गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिला एवं युवा कल्याण अधिकारी राम शरण सिंह ने सूचित किया है कि जनपद के ग्राम अटौर में दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिकता 10 मार्च 2018 व 11 मार्च 2018 को ग्राम अटौर के ग्रामीण खेल स्टेडियम के मैदान पर सम्पन्न करायी गयी । प्रतियोगिकता का शुभारम्भ ज्ञानेन्द्र सिंह ए0डी0एम0 (ई) गाजियाबाद के कर कमलो द्वारा किया गया तथा समापन व पुरूष्कार वितरण ब्रजपाल तेवतिया जी के कर कमलों से पुरूष्कार एवं नकद धनराशि देकर खिलाडियों को सम्मानित किया गया। पुरूष्कार में भूपखेडी कबडडी टीम को 3100/रू0 नकद ग्राम प्रधान अटौर श्री रणबीर सिंह एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शिल्ड मेडल एवं पुरूष्कार प्रश्ंासा पत्र एवं द्वितीय टीम नगंला फिरोज मोहनपुर को रू0 2100/ देकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया गया। भूपखेडी की टीम कबडडी में प्रथम रही व नगंला फिरोज मोहनपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही है। लगभग 12 टीम ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में एथेलेटिक्स एवं कबडडी की प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में समपन्न कराई गयी। ग्रामीण खेल मैदान अटौर में ग्राम प्रधान श्री रणबीर सिंह पूर्व प्रधान श्री घनश्याम सिंह चैधरी किरण सिंह चैधरी वेदपाल सिंह चैधरी सतपाल सिंह एवं चैधरी बलजीत सिंह के द्वारा विशेष सहयोग देकर प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी। विभागीय अधिकारी श्री राम शरण सिंह जिला एवं युवा कल्याण अधिकारी गाजियाबाद व श्री नरेन्द्र कुमार सिंह एवं श्री वृहमपाल सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया व प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी।



0 comments:
Post a Comment