गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने नगर को अतिक्रमण, जाममुक्त व साफ सुथरा बनाने में जनपद वासियों विशेष रूप से व्यापारी संगठनों से प्रशासन का सहयोग करने का आहवान किया है। उन्होने कहा है कि बिना जन सहयोग के शहर को जाम मुक्त व साफ सुथरा नही बनाया जा सकता है।
जिलाधिकारी आज कोतवाली थाने में नगर के व्यापारी सगंठनों के प्रतिनिधियो व व्यपारियों की बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने व्यापारियों से कहा कि एक सप्ताह के अन्दर स्वयं मुख्य मार्गो व बाजारों की सडकों के अतिक्रमण हटा दें सडको पर दुकान का सामान न रखे बिक्री का सामान दुकानों के अन्दर रखा जाये। सडके अतिक्रमण मुक्त हो। उन्होने कहा कि एक सप्ताह के बाद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी व्यापारी आज इस बात का सकल्प ले कि वह न तो स्वयं सडको पर अपनी दुकान बढाकर अतिक्रमण करेगे और न ही सडक पर गन्दगी होने देगे स्वयं भी नही करेगे तथा अन्य व्यापारियों को भी ऐसा नही करने देगे। जिलाधिकारी ने कहा कि एक बार प्रमुख बाजार व सडके अतिक्रमण मुक्त हो जायेगी तो उन बाजारों व मुख्य सडको पर पार्किग की व्यवस्था करने की कार्यवाही की जायेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग व्यापारियो को सुरक्षा एवं हर प्रकार का सहयोग करेगी। व्यापारी बन्धु अतिक्रमण हटाने में सहयोग करे। नगर आयुक्त सी0पी0 सिंह ने इस अवसर पर व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियो से कहा कि वो बाजार में नालों के उपर अतिक्रमण न करे साफ सफाई के लिए प्रत्येक दुकान में डस्टविन रखें कूडा कडकट सडक पर न फेके। नगर निगम को साफ सफाई में सहयोग दें।
बैठक में विभिन्न व्यापारी संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओ से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर हिमान्शु गौतम व नगर मजिस्टेªट प्रदीप कुमार दूवे भी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment