शालीमार गार्डन में सड़क का उद्घाटन Inauguration of Road in Shalimar Garden



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  नगर निगम की गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा ने 50 लाख कीमत से बनने वाली शालीमार गार्डन की एक सड़क का नारियल फोड़ कर सोमवार को उद्घाटन किया। शिव चैक से 80  फुटा रोड तक बनने वाली है यह सड़क शालीमार गार्डन पुलिस चैकी के सामने से जाती है।
       
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद ओमवती ने बताया कि इस सड़क पर यातायात काफी रहता है, इस वजह से सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। इससे आने जाने में लोगों को परेशानी होती है। नगर निगम की मेयर आशा शर्मा ने सड़क बनाने की मंजूरी दे करे सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों लोगों को फायदा पहुंचाया है।

इस अवसर पर मेयर ने कहा कि जनता की तकलीफ को समझतीं हैं तथा सड़क हो या कोई और काम समय और व्यवस्थानुसार हर मामले को संजीदगी से पूरा करेंगीं। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव शर्मा, ओमवती के पति पप्पू पहलवान, डीएन काल, अन्नु चैधरी, सुमन सती,एसके भसीन, संजय सिंह, हृदयकांत झा, चिंतन देव, ओपी भारद्वाज, संदीप पाल, राजेंद्र कोकरिया, शैलेंद्र सक्सेना, मनोज मिश्रा, जीपी भद्रदास, पंडित संदीप शर्मा, रणविजय पांडे, भगत सिंह, किरनपाल, महावीर, हरीश गौड़, विश्राम शर्मा, किशन शर्मा, देवेंद्र चैहान आदि  उपस्थित थे।

फोटो कैप्षन- सड़क के उदघाटन के समय कार्यकर्ताओं के बीच मेेयर आशा शर्मा।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment