गोपालगंज : पथ प्रमंडल विभाग पर रोड रोलर को कौड़ियों के भाव बेचने का लगा आरोप Gopalganj: On the Path Division Division, the Road Roller is accused of selling prices of cocks



गोपालगंज में पथ प्रमंडल विभाग के अधिकारियों पर पुराने रोड रोलर को कौड़ियों के भाव बेचने का आरोप लगा है.

गोपालगंज, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क )  गोपालगंज में पथ प्रमंडल विभाग में लाखों रुपये के रोड रोलर की बिक्री करने के नाम पर गबन करने का मामला प्रकाश में आया है. इस घोटाले की जांच से संबंधित कागजात को विभागीय पदाधिकारियों को सौंपने में टालमटोल किया जा रहा है. मामला गोपालगंज के अरार रोड स्थित पथ प्रमंडल विभाग का है. इस मामले में हम जिलाध्यक्ष ने जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कारवाई करने और घोटाले की राशि वसूल करने की मांग की है.

हम पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह राणा के मुताबिक गोपालगंज के पथ प्रमंडल विभाग में कुल 13 रोड रोलर है. जिसमे महज तीन रोलर ही कामयाब है. जबकि 10 रोलर पूरी तरह जर्जर हो गए थे. जिन्हें विभाग के कनीय अभियंता, लिपिक और लेखा लिपिक की मिली भगत से बिना अखबार में टेंडर दिए बिक्री कर दी गई.

पंकज सिंह राणा के मुताबिक प्रत्येक खराब रोलर की बाजार मूल्य करीब 5 लाख रुपये है. यानी 10 रोलर की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गयी है. जबकि इसे विभागीय कर्मियों और पदाधिकारियों की मिली भगत से मैनेज टेंडर कर महज 20 लाख रुपये में ही बिक्री कर बाकी के 30 लाख रुपये का बंदरबाट कर लिया गया. पंकज सिंह राणा के मुताबिक इस घोटाले में लेखा लिपिक रंजन गौंड सहित 3 अन्य लोग शामिल हैं.

इस घोटाले की जांच को लेकर विभागीय सचिव पथ प्रमंडल विभाग पटना को कई लोगों ने पत्र लिखा था. पत्र के जवाब में विभाग ने रोलर सम्बंधित सभी दस्तावेजों की मांग की गयी. बावजूद इसके अभी तक आरोपियों के द्वारा कोई भी कागजात विभाग को उपलब्ध नहीं कराया गया है. हम नेता ने दोबारा मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच की मांग की है.

इस मामले में पथ प्रमंडल विभाग के लेखा लिपिक रंजन कुमार गौंड के मुताबिक उनके द्वारा कोई भी रोलर की बिक्री नहीं की गयी है. बिक्री करने का अधिकार विभागीय जेई को है. उनके द्वारा ही रोलर की बिक्री की जा सकती है. वहीं, इस मामले में जब विभागीय कार्यपालक अभियंता मोहम्मद रेयान हैदर से बात की गयी तो उनके मुताबिक उन्हें इस घोटाले से सम्बंधित कोई जानकारी नहीं है. 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment