यूपी बरेली की देसी लड़की हैं प्रियंका चोपड़ा - priyanka chopra on salman khan retweet bharat shooting bareilly





नई दिल्ली: सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा फिल्‍म भारत के जरिए एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. सलमान ने प्रियंका की फिल्म में मौजूदगी को लेकर एक ट्वीट किया है. दरअसल, प्रियंका लंबे समय से हॉलीवुड से जुड़ी हैं. अमेरिकी टीवी शो के अलावा वे एक हॉलीवुड फिल्म भी कर चुकी हैं.



इसी सबको देखते हुए सलमान ने एक ट्वीट किया जिसमें प्रियंका को टैग करते हुए लिखा, हमारी फिल्म हिन्दी में है. जबाव में प्रियंका ने कहा कि वे यूपी बरेली की देसी लड़की हैं,


बता दें सलमान ने ट्वीट किया था कि फिल्म भारत के साथ प्रियंका का घर वापसी पर स्वागत है, जल्द ही मिलेंगे, वैसे हमारी फिल्म हिंदी है.तो प्रियंका ने जवाब में लिखा है, यूपी बरेली की पली-बढ़ी हूं जनाब.



सिर्फ सलमान खान ने ही नहीं भारत फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने भी प्रियंका का बॉलीवुड में वापसी पर स्वागत किया है, अली अब्बास जफर ने प्रियंका चोपड़ा का स्वागत करते हुए लिखा की प्रियंका फिल्म की आत्मा हैं.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment