गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) अपर जिला मजिस्टेªट (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार शर्मा गाजियाबाद ने सूचित किया है कि तिथि 01.1.2019 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में निर्वाचक नामावलियों के पर्यवेक्षण हेतु नामित किये गये श्री राम नारायण सिंह धामा, अपर आयुक्त मेरठ मण्डल मेरठ व रोल प्रेक्षक द्वारा चल रहे पुनरीक्षण के सम्बन्ध में कार्यो की, समस्त सम्बन्धित अधिकारियों, वर्तमान मा0 सांसद एवं मा0 विधायकगणों के साथ समीक्षा बैठक की जायेगी एवं किसी भी तहसील के विधान सभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का भ्रमण भी किया जायेगा ।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि आयोग द्वारा नियत रोल प्रेक्षक के प्रथम भ्रमण की सूचना तैयार कर 4 अक्अूबर 2018 तक इस कार्यालय को प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि संकलित सूचनाओं की बुकलेट समय से तैयार की जा सके । साथ ही पुनरीक्षण के सम्बन्ध में समस्त वांछित सूचनाओं सहित अपर आयुक्त मेरठ मण्डल मेरठ महोदय की अध्यक्षता में 6 अक्टूबर 2018 को 12.00 बजे पूर्वाहन कलक्टेªट सभाकक्ष गाजियाबाद में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें ।



0 comments:
Post a Comment