गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज अपने कार्यकक्ष में सभी उप जिलाधिकारियों सूचना विज्ञान अधिकारी व तहसीलदार के साथ हैसियत प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु बनया गया एप का प्रस्तुतिकरण देखा। सूचना विज्ञान अधिकारी ने बताया कि इस एप मे लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, सब रजिस्टार और बैंक सम्मिलित किये गये है। आवेदन पत्र एस0डी0एम0 को अग्रसारित किया जायेगा वही रिपोर्ट तहसीलदार व लेखपाल को भेजी जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य के लिए तहसीलों व कलेक्टेªट के जन सुविधा केन्द्र अधिकृत कर दिये जाये। ई0गवर्नेस सोसायटी से एक डाटा इन्ट्री आॅपरेटर रख लिया जाये सभी विभागो को एक सप्ताह का समय निस्तारण हेतु दिया जाये उप जिलाधिकारीगण के लिए तीन सप्ताह का समय निर्धारित हो 11 दिन तहसील की रिपोर्ट के लिए निर्धारित करे। एस0एम0एस0 व रिमाईन्डर दो दिन पहले से पे्रषित किये जाये। सूचना विज्ञान अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि आवेदन पत्र के साथ पैन कार्ड व वोटर कार्ड संलग्न किये जायेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि एप मे ंडिफाल्टर सिस्टम जेनरेट किया जाये।
बैठक में तीनो तहसीलो के उप जिलाधिकारी व तहसीलदार व कर्मचारी उपस्थित थे।


0 comments:
Post a Comment