रंगोत्सव की तैयारी हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक Meeting of the District Magistrate for the preparation of the festival



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कलेक्टेªट सभागार में रंगोत्सव को अन्तिम रूप देने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता की। उन्होने बताया कि जिला प्रशासन गाजियाबाद के द्वारा व्यवसायिक कलाकारों, स्कूली शिक्षकों, ललित कला अकादमी के सभी छात्र छात्रायें, विद्यालय, महा विद्यालय, संस्थायें, कला विभाग या कोई ऐसा व्यक्ति जो कला एवं चित्रकला में रूचि रखता हो। साथ-साथ व्यवसायिक स्तरीय सौन्दर्य प्रर्दशनकारी हो अच्छे कलाकार के लिए जिला स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हेै। 
जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का विषय समाज में व्याप्त बुराईयों के उन्मुलन से सम्बन्धित है तथा प्रत्येक वर्ष कलाकारों को एक नया  विषय प्रदान किया जाता है ताकि आवाम के बीच जागरूकता पैदा हो सकें। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता का विषय निर्वाचन जागरूकता, धार्मिक, संक्षेप व पर्यावरण इत्यादि होगें। शहर के 10 चिन्हित स्थानों कलाधाम, सिटी पार्क, मधुबन वापू धाम का पार्क, स्कल्पचर पार्क, हिन्डन एयरपोर्ट की बाउन्ड्री बाॅल, कलेक्टेªट की जन सुविधा केन्द्र वाली दीवार इत्यादि पर पैन्टिगं की जायेगी। स्कूल के बच्चों को रंग, बु्रश व मंग उपलब्ध कराये जायेगे इस प्रतियोगिता मे ंनामांकन निशुल्क किये जायेगे। नामांकन की अन्तिम तिथि 17 दिसम्बर, 2018 तथा स्थान डी0पी0एस0 स्कूल व जिलाधिकारी कार्यालय में होगें । कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी होगे। जिनका मोबाईल नम्बर 9759971223 है। प्रतियोगिता का आयोजन 19 व 20 दिसम्बर को प्रातः 10.00 बजे से 5.00 बजे तक किया जायेगा। 
उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं व्यवसायिक कलाकारों, स्कूली शिक्षकों व प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले व्यक्तियों को जिलाधिकारी द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे स्थित पेडो पर भी पेन्टिगं की जाये। प्रारम्भ में ए0एल0टी0 रोड़ के पेड, हापुड़ चुगीं के पेड़, कलेक्टेªट वाले रोड के किनारे के पेड़ हापुड़ चुंगी से सर्वोदय अस्पताल वाली रोड़ के किनारे वाले पेडांे को पेन्टिग हेतु लिया जाये। उन्होने निर्देशित किया कि मोदीनगर , भोैजपुर, रजापुर व्लाक की बाउन्ड्री बाॅल व सीकरी वाले मन्दिर पर भी बाॅल पैन्टिग कराये मुरादनगर थाने की बाउन्ड्री बाॅल पर भी पेैन्टिग करायी जायेगी। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुख्य अभियन्ता जी0डी0ए0 जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि, बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि विभिन्न कार्यदायी  संस्थाये व एन0जी0ओ0 के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 
 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment