साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि 2019 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से मोदी सरकार बनेगी। चैकीदार चैकन्ना है और चोरों का चेहरा जल्दी ही नकाब से बाहर लाकर जनता को दिखायेगा। जागरूक चैकीदार के खिलाफ सारे चोर इक्ट्ठा हो रहे है। विधायक ने यह बात सोमवार को वार्ड 28 के पार्षद श्रीमति विभा देवी के निवास पर मकर संक्रांति पर आयोजित ‘ दही - चिउड़ा ’ भोज पर उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि सिर्फ बीजेपी को राकने के लिए सब एक जूट हो महागठबंधन बनाने में लग है। लेकिन यह महागठबंधन नहीं, बल्कि महाठगबंधन बन रहा है। सब एकजूट होने का दिखावा भर कर रहे है। इनमें आपस में ही एक - दूसरे को रोकने की खीचड़ी पक रही है। इनके भ्रष्टाचार को कौन नहीं जानता। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से पूछा जरा यह तो बताये, इनमें से कौन प्रधानमंत्री बनेगा? क्या मायावती कभी अखिलेश - मुलायम को प्रधानमंत्री बनने देगी। क्या ये दोनों कभी मायावती को प्रधानमंत्री बनने देंगे। क्या ममता बनर्जी प्रधानमंत्री बनने योग्य है। जो मुहरम के जुलूस के लिए दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन रूकवा देती है, उसे भारत की जनता कभी प्रधानमंत्री बनायेगी। आज सारे चोर इक्टठा होकर चैकीदार को हटाना चाहते है। उन्होंने कहा कि न चैकीदार हटेगा और न इन चोरों को चोरी ही करने देगा। चैकीदार है मोदी।
विधायक ने यह भी कहा कि आखिर क्या कारण है कि पाकिस्तान का प्रधानमंत्री राहुल का तारीफ करता है और मोदी की बुराई। पाकिस्तान चाहता है कि मोदी को हटाकर कांग्रेस की सरकार बने। उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि क्या आप अपने देश में पाकिस्तान का हसतक्षेप बर्दास्त करेंगे। उपस्थित लोगों ने नहीं - नहीं का नारा लगाकर विरोध किया।
इस मौके पर पार्षद श्रीमति विभा देवी, राज कुमारी यादव समेत कुछ गणमान्य लोगों ने विधायक का मालार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्वाचल महासभा के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, डी एन सिंह, राकेश तिवारी, एस एन झा, सच्चिदानन्द साधू, विनोद अकेला, राजा राम मोर्य, मदन राय, संजय त्रिपाठी, पंकज सिंह पत्रकार, हरिश्चंद्र शर्मा, रामबाबू सिंह, सुरेन्द्र भारती, सुजीत गिरि, रधुबीर सिंह आदि लोग मौजुद थे।




0 comments:
Post a Comment