गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) गणतंत्र दिवस के श्ुाभ अवसर पर अदबी संगम की ओर से बुधवार 23 जनवरी को रात्रि 8.30 बजे से कुल हिन्द मुशायरे का आयोजन स्थानीय दिनेश चन्द गर्ग सभागार, हिन्दी भवन लोहिया नगर, गाजियाबाद में किया जायेगा। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले शायरों में खुशबीर सिंह ‘शाद’, मंजर भोपाली, जकी तारिक, इकबाल अशर, बिजेन्द्र सिंह परवाज, सुनील कुमार ‘तंग’, हामिद अली अख्तर, खान रिजवान, सुश्री शगुफ्ता यास्मीन ‘महक’, अख्तर आजमी, जावेद रहबर, सुश्री तरूणा मिश्रा हैं। मुशायरे की नजामत श्री हिलाल बदायूंनी करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अतुल गर्ग होंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद श्री अनिल अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती आशा शर्मा महापौर गाजियाबाद, श्रीमती रितु माहेश्वरी जिलाधिकारी गाजियाबाद, अजित पाल त्यागी विधायक मुरादनगर, सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद, श्रीमती कंचन वर्मा उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, उपेन्द्र अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद, सी0पी0 सिंह नगर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद होंगे। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष पी.एन.अरोडा डायरेक्टर यशोदा सुपर स्पेशिलिटी हास्पीटल गाजियाबाद होंगे।



0 comments:
Post a Comment