गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर उनवल में 35 करोड रूपये की लागत से बनने वाले नगर पंचायत कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को सम्बोधित कर रहे रहे थे । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष गरीबों के लिए दो रूपये किलो गेहूं और तीन रूपये किलो चावल उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है ताकि राष्ट्रीय खद्यान मिशन में वंचितों को अन्न उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने जनता से अनेक वादे करते हुए कई घोषणायें की।



0 comments:
Post a Comment