नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को यहां लाल किले में सुभाषचंद्र बोस संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा आजाद हिंद फौज पर आधारित संग्रहालय का उद्घाटन करने के साथ इसमें संग्रहीत वस्तुएं भी देखेंगे।
यह संग्रहालय में नेताजी के जीवन और आजाद हिंद फौज के इतिहास का विस्तृत ब्योरा दर्शाता है। इस संग्रहालय का शिलान्यास श्री मोदी ने नेताजी द्वारा स्थापित आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान गत वर्ष 21 अक्टूवर को किया था।



0 comments:
Post a Comment