भूमि के साथ हॉरर फिल्म में काम करेंगे विक्की Vicky will work with horror film on land



मुंबई,   (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर के साथ हॉरर फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

विक्की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में भूमि पेडनेकर के साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म के पहले विक्की और भूमि एक हॉरर फिल्म में नजर आएंगे। विक्की ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।फिल्म का टाइटिल अभी नहीं रखा गया है लेकिन ये एक हाई कॉन्सेप्ट हॉरर फिल्म है। इसकी कहानी एक शिप के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म का निर्माण, करण जौहर के प्रोडेक्शन हाउस के तहत होगा।फिल्म में विक्की और भूमि लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। ये विक्की के करियर की पहली हॉरर फिल्म होगी।

कहा जा रहा है कि फिल्म का निर्देशन धड़क फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान करेंगे। यह फिल्म एक क्लासिक हॉरर फिल्मों की तरह है। इसकी कहानी शिप के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी जो समुंद्र में लोकेशन और स्टेटेस्टिक्स को गलत दर्शाती है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment