नयी दिल्ली । पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और अब दिल्ली की सीनियर और अंडर 23 टीमों के चयनकर्ता प्रमुख अमित भंडारी पर सोमवार को दिल्ली में एक अभ्यास मैच के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर उनकी पिटाई की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा ।
भंडारी पर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड लिए कुछ लोगों ने हमला किया जब वह सेंट स्टीफन क्रिकेट मैदान में दो अन्य चयनकर्ताओं के साथ चयन ट्रायल मैच देख रहे थे। यह मैच सीनियर ट्वंटी-20 संभावितों में खेला जा रहा था। भंडारी को सिर और कान में चोट आयी है और उन्हें सिविल लाइंस के संत परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।



0 comments:
Post a Comment