नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और पाकिस्तान के हाल के घटनाक्रमों की चर्चा किये बिना शनिवार को कहा कि देश में डिक्शनरी के शब्द के अर्थ बदलने की ताकत है और अब ‘अभिनंदन’ का अर्थ बदल गया है।
श्री मोदी ने यहां निर्माण प्रौद्योगिकी इंडिया 2019 सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के साहस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि पहले ‘अभिनंदन’ का अर्थ ‘कांग्रेचुलेशन’ होता था, अब अभिनंदन का अर्थ बदल गया है। यह ताकत इस देश में है।
उन्होंने कहा कि भारत को एक पराक्रमी राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ना है। अब हिन्दुस्तान जो भी करेगा, उसे दुनिया गौर से देखेगी। उन्होंने कहा कि तकनीक को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमें समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ना है।



0 comments:
Post a Comment