गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिला निर्वाचन अधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा मंडी गोविन्दपुरम स्थित लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की मतगणना हेतु स्ट्रोॅग रूम्स की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि सुरक्षा व्यवस्था में लगाये गये मजिस्टेªट, सिविल पुलिस व सी0आर0पी0एफ0 के अधिकारीगण व जवान स्ट्राॅग रूम की सुरक्षा में मौके पर तैनात पाये गये जिससे जिलाधिकारी सन्तुष्ट हुई। सी0आर0पी0एफ0 के अधिकारी ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुये बताया कि दिन में यहाॅ 2 पुलिस सब इस्पैक्टर, 4 महिला कास्टेबिल व गार्ड तैनात रहते है एवं रात्रिकाल में भी 2 पुलिस सबइस्पैक्टर, 4 महिला कास्टेबिल व 2 सन्तरी ई0वी0एम0 की सुरक्षा मे तैनात रहते है। जिलाधिकारी ने पाया कि मंडी परिसर में फायर बिगे्रड की गाड़ियाॅ भी उपलब्ध थी जो किसी भी आपातकालीन परिस्थति से निपटने में सक्षम है। स्ट्राॅग रूम में लगे ताले ठीक-ठाक पाये गये और स्ट्राॅग रूम सी0सी0टी0वी0 कैमरों से लैस थे जिनसे सुरक्षा व्यवस्था की निरन्तर निगरानी रखी जा रही है।
जिलाधिकारी ने इनर्वटर की बैट्री बैकप की भी जानकारी प्राप्त की। वहाॅ पर तैनात सी0आर0पी0एफ0 के अधिकारियों ने बताया कि इनर्वटर का बैट्री बैकप सही दशा में है। स्ट्राॅग रूम की सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबन्द पायी गयी। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment