जबलपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए नोटबंदी और इस तरह के अन्य सख्त निर्णयों के परिप्रेक्ष्य में आज कहा कि इनसे देश के कुछ लोगों को ज्यादा तकलीफ हुयी है और आज ऐसे ही लोग उनके खिलाफ कार्य कर रहे हैं।
श्री मोदी ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि वे ईमानदारी की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसलिए ईमानदारों (जनता) के सामने आए हैं। अब निर्णय भी आप ही लोगों को करना है।
श्री मोदी ने कहा कि नोटबंदी के कारण आम लोगों के लिए जरूरी घरों की कीमत कम हो गयीं। इस निर्णय से उन लोगों को तकलीफ हुयी, जिनका काला धन इनसे जुड़ी योजनाओं में लगा हुआ था। इसके अलावा उन्होंने तीन लाख फर्जी कंपनियों को बंद कर दिया, जो काले धन से जुड़े कार्यों में लिप्त थीं। ऐसे लोग ही अब उनके (श्री मोदी) पीछे पड़े हैं। जबकि देश का मध्यमवर्गीय तबका केंद्र सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों के साथ हैं।



0 comments:
Post a Comment