साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद और सीओ साहिबाबाद की ऑफिस के बीच में जीटी रोड पर रेलवे रोड साहिबाबाद का चैराहा लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। पुलिस कर्मियों के तैनाती के बावजूद यहां भयंकर जाम लगता है। इस चैक के यातायात प्रबंधन की व्यवस्था अच्छी नहीं होना मुख्य बजह बताया गया है ।
जानकारी के अनुसार जब से रेलवे स्टेशन साहिबाबाद का अंडर पास बना है तब से हजारों लोगों को यातायात में बहुत बड़ी सहूलियत मिली है लेकिन इससे रेलवे रोड पर हल्के और भारी वाहनों का भार 50 गुने से ज्यादा बढ़ गया है । लेकिन इस चैराहे पर रेलवे रोड की ओर जाने वाले और अंडर पास से जीटी रोड पर गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन चालकों द्वारा पहले निकलने की आपाधापी से भयंकर जाम लगता है और जीटी रोड का दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता और दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाला रास्ता दोनों बंद हो जाते हैं । यहां यूटर्निदेश बनाने की जरूरत है जिससे जीटी रोड का आवागमन ही चलता रहे और अंडर पास जाने वाले वाहनों को भी परेशानी नहीं हो । आगे निकलने की आपाधापी में श्याम पार्क एक्सटेंशन और दिल्ली की ओर से अंडरपास की ओर जाने वाले वाहन नियम को फॉलो नहीं करते और अपने वाहनों को आगे निकालने के चलते जाम लगता है। यहां जब यातायात पुलिसकर्मी नहीं होते उस समय जाम की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।
इसके अलावा साहिबाबाद पुलिस स्टेशन के पास लाजपत नगर को जाने वाले रास्ते पर क्रॉसिंग की वजह से भी जाम लगता है जीटी रोड पर अनेक कट पास है जिन्हें बंद कर यहां भी यू टर्न बनाने की जरूरत है। यातायात पुलिस, नगर निगम गाजियाबाद और जीडीए को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
लोगों का कहना है कि मोहन नगर चैक से लेकर राजेंद्र नगर पुलिस चैकी तक बने चार कट को बंद कर यहां दो यू टर्न बनाने की जरूरत है । साहिबाबाद पुलिस स्टेशन और रेलवे रोड के चैराहे के कट जब तक बंद नहीं होंगे यहां के जाम की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। यातायात के नियमों को पालन करने की स्थिति इतनी खतरनाक है कि लोग बिना किसी भय के थाना साहिबाबाद के ठीक सामने उल्टी दिशा में अपने वाहन चलाते हैं और दुर्घटनाओं को न्योता देते हैं।
फोटो कैप्षन-यातायात जाम का दृश्य।



0 comments:
Post a Comment