इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लूटपाट करने वाले एक गिरोह के दो शातिर लूटेरों को थाना इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गये गये मोबाईल फोन तथा दो अवैध चाकू बरामद किये हैं। इसके अलावा थाना साहिबाबाद की पुलिस ने दिल्ली एनसीआर में बाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे दिल्ली से चोरी की गयी एक बाइक तथा अवैध हथियार बरामद किये हैं।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना इंदिरापुरम पुलिस की सक्रियता से उस समय महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई जब सोमवार कोे शिप्रा अंडरपास के पास से दो शातिर लूटेरो को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लूटे गये एक मोबाईल फोन के अलावा दो अवैध चाकू बरामद किये गये हैं। लुटेरों के नाम राज पुत्र प्रेमचंद निवासी ग्राम कोठा थाना उगैती जिला बदायू, हाल निवासी कच्ची कालोनी छिजारसी नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर तथा मुन्नालाल पुत्र इकबाल निवासी ग्राम मझारे थाना मूसाझाग जिला बदायू, हाल निवासी कच्ची कालोनी छिजारसी नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर हैं।
इस लुटेरे गैंग के सदस्यों को एनसीआर क्षेत्र की अच्छी जानकारी है,यह गिरोह बनाकर एनसीआर क्षेत्र में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं तथा लूटपाट की घटनाओं को करने के लिए मुख्य रुप से पैदल आने जाने वाले व्यक्तियों को अपना लूट का शिकार बनाते हैं। इनसे लूट का एक रियल-मी मोबाईल फोन तथा दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं।
एक अन्य घटना में थाना साहिबाबाद की पुलिस ने सिकंदरपुर कट के पास से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे दिल्ली के कंझाबाला क्षेत्र से चोरी की गयी एक बाइक तथा अवैध तमंचा बरामद किया है। इनके नाम समीर पुत्र मो.सत्तार निवासी पट्टी शाहजहांपुर थाना खेकड़ा जिला बागपत,साहिल पुत्र फाजिल निवासी कंचन पार्क राज स्कूल के पास मुखियागेट लोनी हैं।



0 comments:
Post a Comment