कार में सवारी बैठा कर लूटने वाला गिरोह।
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद पुलिस ने अपनी कार में सवारी बैठाकर लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है तथा उनसे लूटपाट में प्रयुक्त वैगनआर कार के अलावा एक तमंचा 315 बोर कारतूस और चाकू बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार एसएसपी गाजियाबाद के निर्देशन में अपराधियों खिलाफ छेड़े गये अभियान के अंर्तगत थानाध्यक्ष साहिबाबाद जेके सिंह के नेतृत्व में चैकी प्रभारी मोहन नगर भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल अजीत ,पंकज तथा अनुज मालिक कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज मोहन नगर के पास लोनी रोड पर संदिग्ध बदमाशों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी रात के करीब 11.30 बजे रविवार को उन्हें एक वैगनआर कार आती दिखाई दी। कार को रोकने पर उसमें बैठे तीन बदमाशों से एक तमंचा कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ करने पर पता चला कि यह लूटपाट करने वाला गिरोह है जो अपनी कार को सरकारी कार बताकर बस अड्डे और चैराहों पर रोकता था। अपनी कार को सरकारी अधिकारी की कार बताकर उसमें ं बैठने की खाली जगह बताकर लोगों को सवारी बना कर बिठा लेते थे और आगे शुनशान जगह में ले जाकर यह गिरोह कार में बैठी सवारियों को लूट लेता था। गिरफ्तार बदमाशों के नाम देशराज पुत्र सत्यवीर निवासी बी63 मंडावली दिल्ली, पंकज मिश्रा पुत्र दयाराम मिश्रा निवासी 137 वेस्ट विनोद नगर दिल्ली तथा बालकृष्ण पांडे पुत्र दयाबख्श पांडे निवासी रामपुर गौहनिया भजनपुरा थाना खनटासा जिला अयोध्या है। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा वैगन आर कार संख्या डीएल3सीएडी 6044 को सीज कर दिया गया है।



0 comments:
Post a Comment