नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी द्वारा इस्तीफे की पेशकश किए जाने के बाद से लगातार उन्हें मनाने का दौर जारी है। इसी बीच खबर सीधे कांग्रेस मुख्यालय से आ रही है कि पार्टी कार्यकर्ता ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। एक पार्टी कार्यकर्ता मुख्यालय के बाहर पेड़ से जाकर लटक गया, जिसके बाद उसे कुछ लोगों ने नीचे उतारा।
कार्यकर्ता का कहना है कि अगर राहुल गांधी अपना इस्तीफा वापस नहीं लेते हैं तो मैं यही पर आत्महत्या कर लूंगा। दरअसल राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। जिसके बाद से पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक काबिल चेहरे की तलाश में जुटे हुए हैं।



0 comments:
Post a Comment