भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजपाल पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक - Brijlpal tewatia deadly attacks

 Brijlpal tewatia deadly attacks
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी बृजपाल तेवतिया पर अज्ञात बंदूकधारियों ने गुरुवार रात मुरादनगर थाना क्षेत्र में रावली मार्ग पर जानलेवा हमला किया, जिसमें तेवतिया सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मेरठ जोन के आईजी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया पर हुए इस हमले ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है. जिस गाड़ी पर बृजपाल सवार थे उसपर हमलावरों ने करीब 100 गोलिया चलाई. करीब 25 गोलियां तो गाड़ी के सामने वाले शीशे पर लगी हैं. बुरी तरह जख्मी बृजपाल तेवतिया और उनके समर्थकों को पहले गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया. फिर देर रात नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां भी उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment