2 गिरफ्तार कब्जे से 27 किलोग्राम गांजा व होण्डा सिटी कार बरामद 27 kg of Ganja and Honda City car recovered from 2 arrested occupation



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना विजयनगर पुलिस ने कल शाम टी पॉइंट एनएच -24 से अभियुक्तगण सुजीत मिश्रा पुत्र अवध बिहारी मिश्रा तथा अमित झा पुत्र सुनील झा निवासी निवासी ग्राम डूंडाहेड़ा थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 27 किलोग्राम गांजा व एक  होण्डा सिटी कार बरामद हुई है। 

240 ग्राम चरस सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना इंदिरापुरम पुलिस ने कल देर रात  एनएच .24 सड़क पुस्ता से अभियुक्तगण  प्रदीप पुत्र बिन्दु निवासी म0न0 658 रोशन विहार करावल नगर दिल्ली तथा सोनू पुत्र राममेहतू निवासी महराजगंज थाना पिलमाड़िब झारखण्ड को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 240 ग्राम चरस बरामद हुई है। 

144 पव्वे शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल देर रात बंथला फाटक से अभियुक्त बलराम पुत्र गणेश प्रताप निवासी न्यू विकास नगर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 144 पव्वे देशी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है। 

चोरी की बाइक सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल रात रेलवे रोड तिराहा लोनी से अभियुक्त मोहसिन पुत्र युसूफ निवासी बिस्मिलहा मस्जिद के पास मुस्तफाबाद थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से थाना लोनी के मुकदमा अपराध संख्या 912/17 धारा 379/411 भादवि की एक मोटर साईकल पैशन प्रो न0 डीएल 5 एसएके 8524 व एक छुरी बरामद हुई है ।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment