याचना नहीं अब रण होगाः डीपी पांडेय Do not solicit anymore: DP Pandey



पीएमओ आॅफिस जोन की मांग को लेकर पुलिस से हुई जिद्दोजहद 

नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  प्राकृति रूपा भाई डीपी पांण्डेय आज एक बार फिर प्रथम राष्ट्रपति डा0 राजेन्द्र प्रसाद के सम्मान व उनके जन्मस्थान जीरादेई की कायाकल्प की मांग को लेकर महात्मा गांधी समाधी पर पुष्पार्पित कर संघर्ष का बिगुल फूंका । उनका कहना था कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार जीरादेई की धरती पर जाना ही होगा और वहां की दूर्दशा में अमूलचूल परिवर्तन लाना ही होगा । 

श्री पांडेय के साथ दर्जनों की संख्या में प्रथम राष्ट्रपति के अनुयायी गाड़ियों में भर कर राजघाट पहुंचे । वहां पर महात्मा गांधी के समाधी पर पुष्पअर्पण कर दो मिनट का मौन धारण किया गया । वहां उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि तीन वर्षो से प्राकुति रूपा भाई डीपी पांडेय डा0 राजेन्द्र प्रसाद को उचित सम्मान तथा उनके जन्मस्थली की उद्धार की मांग कर रहे हैं । अब उनके साथ मिलकर संघर्ष को तेज किया जायेगा । 

श्री पांडेय जी ने कहा कि पिछले तीन वर्षो से लगातार प्रधानमंत्री से वहां आने के लिए समय की मांग की जा रही है, एक बार भी उनके तरफ से स्पष्ट स्थिति से अवगत नहीं कराया गया है । इस बार ज्ञापन के माध्यम से उनसे तीन प्रश्नों का जवाब मांगा गया है  । इसमें मांग की गई है कि आप जिरादेई आ रहे है या नही स्पष्ट करें । दूसरा कब तक आ रहे हैं, इसकी एक रूपरेखा दीजिए और तीसरा उनका प्रश्न हैं कि अगर जीरादेई नहीं आते हैं तो उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमती दे । 

उन्होंने कहा कि यह कोई मेरा व्यक्तिगत मांग नहीं, बल्कि देश के करोड़ों डा0 राजेन्द्र प्रसाद के अनुयायिओं की मांग है । उस क्षेत्र की उपेक्षा बिहार के लोगों की उपेक्षा है । प्रथम राष्ट्रपति और जीरादेई के सम्मान में  याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष महा भीषण होगा । अब प्रधानमंत्री से बार - बार अपनी मांग को लेकर निवेदन नहीं संघर्ष कर उन्हें मजबूर किया जायेगा कि बिहार की अस्मिता और सम्मान के लिए  एक बार जीरादेई की धरती की गरिमा बढ़ाये । 

महात्मा गांधी समाधि से बाहर निकल कर डीपी पांडेय और उनके साथी पीएमओ आॅफिस जाने की तैयारी करने लगे तभी दरियागंज थाना प्रभारी आज रविवार का हवाला देते हुए आॅफिस बंद होने की बात बताई । इधर आधा घंटा तक पुलिस और अनुयायिओं के बीच जिदोजहद होता रहा । अंत में इंस्पेक्टर ने ज्ञापन पीएमओ आफिस तक पहुंचान का अश्वासन दिया तब जाकर वहां से लोग वापसी के लिए तैयार हुए । 

इस मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी कैलाश नागर  ने कहा कि प्रधानमंत्री 135 करोड़ लोगों के नेता हैं, उन्हें  समाजसेवा के लिए तथा प्रथम राष्ट्रपति के सम्मान के लिए आगे आना चाहिए । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  राजेश चैहान, प्रदीप शर्मा, प्रताप सिंह, संजय त्रिपाठी, मनीष पांडेय, अवधेश सिंह, सोनू, जतीन नागर, साकेत पांडेय, मंटू सिंह, संतोष कुमार, करण चोपड़ा, राजा खान, उमेश कुमार, संजय कुमार आदि लोगो की मुख्य भूमिका रही  । 

VIDEO
                                 डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद के अनुयायी महात्मा गांधी समाधि राजघाट पर जाते हुए 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment